-
Advertisement
लाल किला हिंसा के आरोपी लक्खा सिंह सिधाना का भड़काऊ Video जारी, Delhi पुलिस को खुला चैलेंज
Last Updated on February 20, 2021 by
चंडीगढ। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किला हिंसा (Red Fort violence) के मास्टरमाइंड एक लाख रुपए के ईनामी पूर्व गैंगस्टर लक्खा सिंह सिधाना (Lakkha Singh Sidhana) ने दिल्ली पुलिस को चैलेंज (Open Challenge) करने वाला एक भडकाउ वीडियो जारी किया है। लक्खा ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को खुली चेतावनी देते हुए 23 फरवरी को एक और प्रदर्शन का ऐलान किया है। वीडियो में उसने ये प्रदर्शन पंजाब के बठिंडा में करने की बात कही है। वीडियो में वह पंजाब के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इस प्रदर्शन में शामिल होने की बात कर रहा है।
यह भी पढ़ें: 12वीं पास छाप रहा था नामी कंपनियों की नकली किताबें, पुलिस ने प्रिंटिंग प्रेस में मारा छापा
ये वही लक्खा है जिसकी पुलिस को बीते 25 दिनों से तलाश है। इसी के चलते पुलिस ने उस पर एक लाख रूपए का ईनाम भी घोषित कर रखा है। अब उसी लक्खा ने अपने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड कर पंजाबी युवाओं को उकसाने (Provoking Punjabi Youth) का काम किया है। वीडियो देखकर लग रहा है कि ये रात के वक्त किसी टेंट में बनाया गया है। इसी में नजर आ रहा है कि टेंट के भीतर कई लोग जमीन पर कंबल में सो रहे हैं। लक्खा उनके बीच बैठकर वीडियो बना रहा है। वीडियो में वह कहता दिखाई दे रहा है कि 23 फरवरी को बडी संख्या में लोग बठिंडा पहुंचने चाहिए। वह बोल रहा है बठिंडा (Bathinda) जिले के मेहराज पिंड में आओ,वहीं पर प्रदर्शन रखा गया है।
याद रहे कि पंजाब के बठिंडा (Bathinda in Punjab) के रहने वाले लक्खा पर पंजाब में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं, वह कई बार जेल भी जा चुका है। उसका कहना है कि अब उसने अपराध की दुनिया छोड दी है। वर्ष 2012 में पीपुल्स पार्टी आॅफ पंजाब के बैनर तले उसने विधानसभा का चुनाव भी लडा था। हालांकि,अब वे पार्टी अस्तिव में नहीं है। लक्खा 26 जनवरी को लाल किला में हुई हिंसा में शामिल था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच (Crime Branch of Delhi Police) की छह टीमें लक्खा को खोज रही हैं। उस पर ईनाम की घोषणा भी कई गई है। ऐसा माना जा रहा है कि लक्खा बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों (Farmers) के बीच छिपा है। बीते सप्ताह उसे टिकरी बाॅर्डर के एक वीडियो में देखा गया था। लेकिन ऐसा भी माना जा रहा है कि वह पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।