-
Advertisement
उपलब्धिः अंडर-17 नेशनल वॉलीबॉल में हुनर दिखाएगी हिमाचल की बेटी
Last Updated on December 20, 2023 by sintu kumar
तुलसी बाबा/आनी। आनी विधानसभा क्षेत्र की बेटी यशस्वी शर्मा (Yashasvi Sharma) 26 से 30 दिसंबर तक तमिलनाडु (Tamil Nadu) में आयोजित होने वाले अंडर-17 नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप (Volleyball Championship) में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना हुनर दिखाएगी। हिमाचल की बेटी यशस्वी ने खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए वॉलीबॉल खेल में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की है। यशस्वी ने कुल्लू सहित पूरे हिमाचल का नाम रोशन किया है।
उपलब्धि से आनी क्षेत्र में खुशी की लहर
उपतहसील नित्थर के गाँव चेबड़ी की होनहार बेटी यशस्वी शर्मा की इस उपलब्धि (Achievement) से जहां उनके गांव सहित पूरे नित्थर निरमंड तथा आनी क्षेत्र में खुशी की लहर है। वहीं बेटी के इस मुकाम से उसके अभिभावक फुले नहीं समा रहे। यशस्वी के पिता संजीव शर्मा वन विभाग में कार्यरत हैं। जबकि माता एक कुशल गृहणी हैं। पिता संजीव शर्मा का कहना उनकी होनहार बेटी ने ‘बेटी है अनमोल’ के नारे को बिल्कुल सार्थक किया है। उसकी यह उपलब्धि दूसरी बेटियों के लिए एक प्रेरणा है।
यह भी पढ़े:मंडी वन वृत के खिलाड़ियों ने स्टेट फॉरेस्ट गेम्स में झटके 22 मेडल
यशस्वी ने कोच को दिया अपनी उपलब्धि का श्रेय
यशस्वी की प्रारंभिक पढ़ाई उसके गृह क्षेत्र के स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर से हुई है जबकि सोलन में स्टेट खेलने के बाद उसका चयन खेल हॉस्टल जुब्बल के लिए हुआ। बॉलीवाल में नेशनल (National) के लिए चयनित होने पर यशस्वी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय खेल छात्रावास जुब्बल के कोच जितेंद्र ढोलटा को दिया है। आनी और निरमंड क्षेत्र को होनहार बेटी पर नाज है। माता पिता को उम्मीद है कि उनकी बेटी नेशनल में भी अपने खेल का बेहतर प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी ख्याति प्राप्त करेगी।