-
Advertisement
Video : टाइगर ने किया कमाल का Stunt, दिशा पाटनी ने दिया ऐसा Reaction
Last Updated on June 29, 2020 by
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Actor tiger shroff) अपनी फिटनेस और स्टंट के लिए जाने जाते हैं। टाइगर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस वीडियो (Fitness video) शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने हाल ही में शेयर किया है। इस थ्रोबैक वीडियो में टाइगर फ्लिप करते नजर आ रहे हैं। उनका वीडियो को सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस तो ठीक है लेकिन वीडियो को देखकर एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Actress Disha Patni) भी रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने टाइगर के फ्लिपिंग स्किल को देख कुछ ऐसे रिएक्ट किया है।
https://www.instagram.com/p/CB97iEfnrNP/?utm_source=ig_embed
इससे पहले भी शेयर किया था जस्टिन बीबर के गाने पर डांस का वीडियो
एक्ट्रेस ने वीडियो पर स्माइलिंग इमोजी बनाया है, जिससे साफ पता चलता है वे टाइगर की इस कला से इंप्रेस्ड हैं। वैसे बता दें ये पहली बार नहीं जब टाइगर श्रॉफ के स्टंट्स और डांस स्किल्स वाले वीडियो पर दिशा का रिएक्शन आया है। इससे पहले भी जस्टिन बीबर के गाने पर टाइगर ने जबरदस्त डांस करते हुए एक वीडियो साझा किया था। उस वक्त भी दिशा ने इमोजी के जरिए रिएक्ट किया था। टाइगर के इन वीडियोज पर दिशा का रिएक्शन लोगों का ध्यान हर बार खींचता है। हाल ही में दिशा ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो टिक टॉक पर शेयर किया था। इसमें उनके अलावा टाइगर की मां और बहन भी दिशा के साथ ‘Who Does Better’ चैलेंज करती नजर आईं। इन तीनों से एक के बाद एक सवाल किए जा रहे थे और तीनों हाथों से इशारे करके बता रही थीं कि कौन ऐसा करता है। वीडियो में कृष्णा श्रॉफ ने जल्द ही अपनी शादी का भी हिंट दिया था।
https://www.instagram.com/p/CBW-x-nnwQ7/
दोनों के बीच ब्रेकअप की चल रही थी खबर
ये तो आपको पता ही होगा कि दिशा और टाइगर के रिलेशन को लेकर काफी चर्चा रहती है। हालांकि दोनों ने कभी खुलकर इस बात को स्वीकार नहीं किया कि उनके बीच में क्या है लेकिन दोनों को काफी बार साथ में देखा गया है। हाल ही में सुनने में ये भी आया था कि उनका ब्रेकअप हो गया है, पर दोनों ही सेलेब्स ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। दोनों कलाकारों के हालिया वीडियोज और फोटोज को देखकर लगता है उनके ब्रेकअप की खबरों में कोई सच्चाई नहीं थी।