- Advertisement -
vinod khanna: मुंबई। दयावान, मुक्कदर का सिकंदर, कुर्बानी जैसी फिल्मों में अपनी दमदार भूमिका निभाने वाले फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना का निधन हो गया है। वे लंबे समय बीमार चल रहे थे। 70 साल के विनोद खन्ना पिछले कई दिनों से कैंसर से लड़ रहे थे और उन्हें इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल में रखा गया था। जहां पर उनका आज निधन हो गया। विनोद खन्ना गुरदासपुर से सांसद भी रहे हैं।
विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर,1946 को पेशावर में हुआ था। उनका परिवार 1947 में हुए विभाजन के बाद पेशावर से मुंबई आ गया था। उनके माता का नाम कमला और पिता का नाम किशनचंद खन्ना था। 1960 के बाद की उनकी स्कूली शिक्षा नासिक के एक बोर्डिग स्कूल में हुई वहीं उन्होने सिद्धेहम कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया था।
उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरूआत 1968 में आई फिल्म “मन का मीत” से की, जिसमें उन्होंने एक खलनायक की भूमिका निभाई थी। 1971 में उनकी पहली सोलो हीरो वाली फिल्म हम तुम और वो आई। कुछ वर्ष के फिल्मी करियर के बाद वे आचार्य रजनीश के अनुयायी बन गए थे। कुछ वर्षों के बाद उन्होंने अपनी दूसरी फिल्मी पारी खेली और अभी तक भी फिल्मों में सक्रिय हैं। उनकी फिल्मों में कुर्बानी, दयावान, जुर्म, मुक्कदर का सिकंदर, द बर्निंग ट्रेन, बंटवारा, परवरिश, अमर अकबर एंथनी, मेरे अपने, मेरा गांव मेरा देश, इम्तिहान, इनकार, लहू के दो रंग, पंरपरा, पूरब और पश्चिम, हाथ की सफाई, हेरा-फेरी आदि प्रमुख हैं।
यह भी पढ़ें-Chetan Bhagat पर चोरी का आरोप, नॉवेल बिक्री पर लगी रोक
- Advertisement -