- Advertisement -
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को एक गंभीर बीमारी हो गई है। इस बीमारी के कारण एक जगह पर ज्यादा देर बैठने से शरीर में भीषण दर्द होने लगता है। बल्जिंग डिस्क नाम की इस बीमारी का एक ही इलाज है आराम।
लेकिन दिक्कत यह है कि इस आराम के चक्कर में अनुष्का का करियर खतरे में पड़ सकता है। फिलहाल अपनी अगल फिल्म ‘सुई धागा’ के प्रमोशन में जुटी अनुष्का डॉक्टरों की सलाह को नकारते हुए लगातार काम कर रही हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि डॉक्टरों ने उन्हें लंबी यात्रा करने और काम का ज्यादा बोझ न लेने को कहा है।
अगर वे डॉक्टरों की सलाह को नजरअंदाज करती हैं तो 3-4 हफ्तों में खत्म होने वाली यह बीमारी लंबी खिंच सकती है। सूत्रों ने यह भी बताया कि इंटेंसिव फिजियोथेरेपी के चलते अनुष्का को इस बीमारी ने आकर घेरा है। बीमारी के कारण अनुष्का की रोजमर्रा की जिंदगी दर्दनाक हो गई है।
- Advertisement -