-
Advertisement
Malaika Arora निकली कोरोना पॉजिटिव, अब ये होंगी “इंडियाज बेस्ट डांसर” की जज
Last Updated on September 10, 2020 by
मुंबई। कोरोना वायरस की चपेट में अब बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी आ रहे हैं। कुछ दिन पहले अर्जुन कपूर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी तो अब उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। मलाइका ने खुद सोशल मीडिया पर इस खबर को कंफर्म भी किया। मलाइका अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपने कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा, ‘आज मेरी कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव (Report positive) आई है। मैं अभी ठीक हूं और मैंने खुद को घर पर क्वारंटाइन कर लिया है। मैं आप सभी से रिक्वेस्ट करती हूं कि आप सभी अपना ध्यान रखें। आपके सपोर्ट के लिए धन्यवाद।’
https://www.instagram.com/p/CE0wWvgho51/?utm_source=ig_web_copy_link
मलाइका अरोड़ा इन दिनों सोनी टीवी के शो इंडियाज बेस्ट डांसर में जज की भूमिका निभा रही हैं। जब तक मलाइका क्वारंटाइन हैं तब तक नोरा फतेही उनकी जगह लेंगी। नोरा फतेही मलाइका की जगह को अस्थायी रूप से भरेंगी। नोरा को इंडियाज बेस्ट डांसर (India’s best dancer) के निर्माताओं ने एक हफ्ते के लिए डांसिंग रियलिटी शो में ‘स्पेशल गेस्ट जज’ के रूप में लेकर आए हैं। इंडियाज बेस्ट डांसर के प्रोड्यूसर रंजीत ठाकुर ने कहा कि पहले महसूस किया कि इतना समय नहीं है कि किसी अन्य स्पेशल जज को लाया जाए।
https://www.instagram.com/p/CEWW6JkpR7G/?utm_source=ig_web_copy_link
हालांकि, शुक्र है कि नोरा जो पहले एपिसोड के लिए एक स्पेशल गेस्ट के रूप में आई थीं, इस हफ्ते फिर से एक स्पेशल जज के रूप में कदम रखेंगी। नोरा इसके लिए सहमत हो गई हैं, मैं इसके लिए आभारी हूं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद मलाइका अरोड़ा इंडियाज बेस्ट डांसर में वापस आएंगी। मलाइका के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।