- Advertisement -
दुनिया में फैशन बदलता रहता है। इन दिनों तो फैशन का मतलब सबसे अलग और अतरंगी को ही माना जाता है। ऐसी चीजें जो आम आदमी पहनने की सोच भी नहीं सकता उसे फैशन का नाम दिया जाता है। इस तरह के फैशन (Fashion) को कैरी करना भी हर किसी के बस की बात नहीं होती। कपड़े हों या जूते नया फैशन जब आता है तो धीरे-धीरे लोग इस अपनाने ही लगते हैं चाहे ये दिखने में कितना भी अजीब क्यों ना हो। इन दिनों ऐसा ही जूतों का फैशन ट्रेंड में है।
Adidas unveils their longest shoes ever, in collaboration with Tommy Cash. pic.twitter.com/cy4Af4LswK
— Pop Base (@PopBase) March 2, 2021
फेमस ब्रांड एडिडास (Adidas) ने हाल ही में दुनिया के सबसे लंबे जूते (Worlds longest shoes) लॉन्च किए हैं। ये जूते इतने लंबे हैं कि उन्हें देखकर आप उन्हें जोकर के जूते भी कह सकते हैं। काले और सफेद रंग यह कई मीटर लंबे जूते देखने में काफी अजीबोगरीब लग रहे हैं।
How not to be walked on in the subway pic.twitter.com/uwAMJhFB7m
— Danslesnuages (@ConanKarl) March 3, 2021
यह कलेक्शन टॉमी कैश (Tommy Cash) नामक एक प्रसिद्ध एस्टोनियाई रैपर ( Estonian rapper) के सहयोग से बनाया गया है। यह ‘सुपरस्टार’ नाम के एक अभियान का हिस्सा है जहां ब्रांड को संगीतकारों के साथ मिलकर एक नई शू रेंज मिलती है। इस डिजाइन का उद्देश्य विभिन्न व्यक्तित्वों को उजागर करना था।
— Kevin Temmer (@KevinTemmer) March 3, 2021
इसे लेकर कैश का कहना है, “‘परी’ और ‘शैतान’ दोनों एक ही समय में मेरे साथ रहते हैं- दो विपरीत जो लगातार एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। इसलिए अपने व्यक्तित्व के एक पक्ष को छिपाएं जब वे पूरी तरह से सह सकते हैं। एक-दूसरे के साथ काम करें।” नई शू रेंज की तस्वीरें पोस्ट होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गईं। लोग इसकी डिजाइन देखकर काफी हैरान हैं। लोग इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं और इसके ऊपर बनाए गए मजेदार मीम्स और जोक्स भी शेयर कर रहे हैं।
ms. boulevardez has them in checkout pic.twitter.com/DTfWd4D3WX
— 𝕯𝖆𝖒𝖎𝖊𝖓 (@6inchSeI) March 2, 2021
- Advertisement -