-
Advertisement
Himachal: साफ मौसम के बाद भी अटल टनल के दीदार नहीं कर पा रहे पर्यटक-जाने क्या हैं कारण
Last Updated on February 13, 2021 by Vishal Rana
मनाली। हिमाचल में पिछले एक सप्ताह से मौसम (Weather) साफ बना हुआ है। वहीं, अगले एक सप्ताह भी मौसम साफ रहेगा। बावजूद इसके अटल टनल रोहतांग सैलानियों के लिए नहीं खुल पाई है। इसका मुख्य कारण हिम तथा अवधाव अध्ययन संस्थान (सासे) की चेतावनी है। सासे ने अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) मार्ग पर जगह जगह हिमस्खलन (Avalanche) की चेतावनी जारी की है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पर्यटकों के लिए अटल टनल को अभी तक नहीं खोला है। बता दें कि अटल टनल रोहतांग मार्ग पर अभी भी हिमस्खलन की आशंका बनी हुई है। (सासे) ने अटल टनल रोहतांग मार्ग पर जगह-जगह हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की है। हालांकि प्रशासन ने अपनी ओर से अटल टनल पर्यटकों (Tourist) के लिए बहाल करने की तैयारी कर ली है, लेकिन सासे की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने अटल टनल फिलहाल सैलानियों के लिए बंद रखी है।
यह भी पढ़ें: Atal Tunnel Rohtang तक पहुंचना होगा अब आसान, नहीं लगेगा सड़कों पर जाम- यह आदेश जारी
सैलानियों को पर्यटन स्थल सोलंगनाला तक ही जाने की अनुमति दी है। घाटी में हालांकि पिछले एक सप्ताह से मौसम साफ चल रहा है, लेकिन सासे द्वारा लगातार हिमस्खलन की चेतावनी देने के कारण ही अटल टनल सैलानियों के लिए बंद है। दूसरी ओर लाहुल स्पीति (Lahul Spiti) पुलिस ने भी घाटी में आने पर अभी रोक लगाई है। लाहुल घाटी बर्फ के कारण गत छह जनवरी से पर्यटकों के लिए बंद है। बीच में दो तीन पर्यटक आएए लेकिन फिर से बर्फबारी होने व सासे की चेतावनी के बाद अटल टनल लगातार पर्यटकों के लिए बंद चल रही है। एसडीएम मनाली (SDM Manali) ने कहा कि सासे द्वारा जारी हिमस्खलन की चेतावनी को देखते हुए पर्यटकों को सोलंगनाला तक ही भेजा जा रहा है। एसपी लाहुल स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए लाहुल घाटी पर्यटकों के लिए बंद रहेगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group