- Advertisement -
नई दिल्ली। एडमिरल करमबीर सिंह ( Admiral Karambir Singh) नए नौ सेना प्रमुख बने हैं। उन्होंने आज को 24वें नौसेना अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने एडमिरल सुनील लांबा की जगह ली है। लांबा का कार्यकाल आज पूरा हो रहा है। सैन्य ट्रिब्यूनल ( Military tribunal) की ओर से उन्हेंपदभार संभालने के लिए इजाजत दी गई थी। इससे पहले गत बुधवार को उनकी नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई को सात हफ्तों के लिए ट्रिब्यूनल ने टाल दिया है। अंडमान एंड निकोबार कमान के कमांडर इन चीफ वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने आर्म्ड फोर्स ट्रिब्यूनल (एएफटी) में याचिका दायर कर अपनी वरिष्ठता की अनदेखी कर करमबीर सिंह को नौसेना प्रमुख बनाए जाने को लेकर चुनौती दी थी मामले की सुनवाई अब 17 जुलाई को होगी।
नौसेना प्रमुख का पद भार संभालने के बाद एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि उनके पूर्ववर्तियों ने यह सुनिश्चित किया कि नौसेना के पास एक ठोस आधार हो और वह नई ऊंचाइयों तक पहुंचे। इसे के बाद उनकी जिम्मेदारी हैं कि वे अपने प्रयास जारी रखते हुए देश को एक ऐसी नौसेना दें जो मजबूत विश्वसनीय और समुद्री क्षेत्र में सुरक्षा चुनौती को पूरा करने के लिए तैयार है।’
- Advertisement -