-
Advertisement
हिमाचल: कॉलेजों में लौटेगी रौनक, 10 जुलाई से शुरू होंगे दाखिले, पहली अगस्त से पढ़ाई
Last Updated on June 13, 2022 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल के कॉलेजों में एक बार फिर रौनक लौटेगी। प्रदेश के सभी डिग्री और संस्कृत कॉलेजों (Degree and Sanskrit Colleges) में 10 जुलाई से छात्रों के दाखिले शुरू हो जाएंगे। 22 जुलाई तक कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र (Academic Session) 2022 23 के लिए दाखिला फॉर्म जमा होंगे। प्रदेश के कॉलेजों में 4 जुलाई तक गर्मियां की छुट्टियां हैं। इसके बाद बाद कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जबकि पहली अगस्त से सभी कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। यह जानकारी उच्च शिक्षा निदेशक डॉ अमरजीत कुमार शर्मा (Director of Higher Education Dr. Amarjeet Kumar Sharma) ने दी है। उन्होंने बताया कि 10 से 20 जुलाई तक सत्र 2022-23 के लिए कॉलेजों में दाखिला फार्म जमा होंगे। उसके बाद 21 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। मेरिट सूची (Merit List) जारी होने के बाद अगले 4 दिन फीस जमा होगी। यह फीस 22 से 25 जुलाई तक जमा होगी। वहीं 26 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी। इनकी फीस दो दिन 27 और 28 जुलाई को जारी होगी। 29 और 30 जुलाई को फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन सत्र होगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: सरकारी स्कूलों में छात्रों को मिलेंगे बैग, बस एक माह का इंतजार और
शिक्षा निदेशक ने बताया कि कॉलेजों में पहली अगस्त से 21 अक्तूबर तक 82 दिन तक कक्षाएं लगेंगी। 22 से 26 अक्तूबर तक दिवाली की 5 छुट्टियां रहेंगी। 27 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक फिर 66 दिन कक्षाएं लगेंगी। एक जनवरी 2023 से 4 फरवरी 2023 तक 35 दिनों की सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। 5 फरवरी से 14 अप्रैल 2023 तक 69 दिनों तक कक्षाएं लगेंगी। कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान कुल 217 दिनों तक कक्षाएं लगेंगी। 15 अप्रैल से 20 मई 2023 तक कॉलेजों में वार्षिक परीक्षाएं होंगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…