-
Advertisement
Afghanistan: सिलसिलेवार हिमस्खलन से गई 2 परिवारों के 21 लोगों की जान, 7 लापता
Last Updated on February 14, 2020 by Deepak
काबुल। अफगानिस्तान (Afghanistan) के दायकुंडी प्रांत में हुए सिलसिलेवार हिमस्खलन (Avalanche) में 21 लोगों की जान चली गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्य प्रांत में गुरुवार को हुए हिमस्खलन से 2 परिवारों के कम-से-कम 21 लोगों की मौत (Death) हो गई और 50 से अधिक घर तबाह हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: केंद्र ने दिया Telecom कंपनियों को झटका, कहा- आज रात तक चुकाएं 92,000 करोड़
आपदा मोचन मंत्रालय के प्रवक्ता अहमद तमीम अजीमी के अनुसार गुरुवार को हुए हिमस्खलन में दस लोग घायल भी हुए हैं जबकि सात लोग लापता (Missing) हैं। उन्होंने कहा कि खोज एवं बचाव टीमें गुरुवार से, लापता लोगों की तलाश और पीड़ितों की मदद में जुटी हुई हैं। गौरतलब है, पिछले 2 महीनों में अफगानिस्तान में हिमस्खलन और भारी बारिश के कारण 72 लोगों की मौत हुई है।