14 माह बाद Test हारा भारत, न्यूज़ीलैंड ने खत्म किया WTC में भारत की 7 जीत का सिलसिला

14 माह बाद Test हारा भारत, न्यूज़ीलैंड ने खत्म किया WTC में भारत की 7 जीत का सिलसिला

- Advertisement -

वेलिंगटन। भारत और न्यूज़ीलैंड (New Zealand) के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के पहले मुक़ाबले में भारतीय टीम (Team India) को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ सोमवार को पहले टेस्ट में भारत को हराकर न्यूज़ीलैंड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में अपनी दूसरी जीत हासिल की। यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने पहले सभी सात मैच जीतने के बाद भारत की पहली हार है। वहीं, दिसंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत की यह पहली शिकस्त है।


यह भी पढ़ें: CAA को लेकर Delhi में बढ़ा बवाल, चले ईंट-पत्थर, जाफराबाद-मौजपुर मेट्रो स्टेशन बंद

पहली पारी में भारतीय टीम 165 पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद न्यूजीलैंड ने 348 रन बनाकर 183 रनों की लीड ली। दूसरी पारी में भारतीय टीम 191 रनों पर आउट हो गई। भारतीय टीम के 10 विकेटों में से 9 तो साउदी (5) और बोल्ट (4) ने ही ले लिए। न्यूजीलैंड को 9 रन का टारगेट मिला जिसे न्यूजीलैंड ने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। इस मुक़ाबले में मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि हम इस मैच में बिल्कुल भी लड़ाई नहीं कर पाए। हार के बाद कप्तान कोहली कोहली ने इस बात का भरोसा जताया है कि भारतीय टीम अगले मैच में अच्‍छा प्रदर्शन करेगी। विराट कोहली ने कहा कि एक बॉलिंग यूनिट के रूप में हमने अच्छा प्रदर्शन किया। विकेट बाद में बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो गई।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…

- Advertisement -

Tags: | विराट कोहली | भारत बनाम न्यूजीलैंड | टीम इंडिया | भारत वस न्यूजीलैंड | IND vs NZ | न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम | भारतीय क्रिकेट टीम | ind vs nz test | News in Hindi | india vs new zealand test | cricket | क्रिकेट न्यूज | ind vs nz live | Virat kohli | लाइव क्रिकेट स्कोर | केन विलियमसन | indian cricket team | india vs new zealand | himachal abhi abhi | new zealand cricket team | hindi news | nz vs ind | Cricket news | new zealand vs india
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है