-
Advertisement
London से लौटी सोनम कपूर, खुद को घर में किया आइसोलेट
Last Updated on March 18, 2020 by
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor)ने हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया (Social media)पर शेयर की है इसमें वह मास्क पहने हुए दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि वह हाल ही में लंदन (London)से लौटी हैं। लंदन से वापस आने के बाद एक्ट्रेस ने खुद को अपने घर में आइसोलेट कर लिया है। वह अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन से भारत लौटी हैं।
https://www.instagram.com/p/B91HyuBBB5I/?utm_source=ig_web_copy_link
सोनम ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media)पर शेयर किया है जिसमें वह कहती है, ‘मैं अपने पति के साथ भारत की ओर रवाना हो रही हूं। घर पहुंचने के लिए अब और सब्र नहीं हो रहा है। लव यू ऑल।’ भारत में एयरपोर्ट (Airport)पर लैंड करने के बाद उन्होंने भारतीय सरकार और उनके द्वारा कोरोना से लड़ने के लिए की गई तैयारियों की तारीफ की। एयरपोर्ट पर बाहर से आ रहे हर शख्स की स्क्रीनिंग हो रही है और इस बात की तसल्ली की जा रही है कि बाहर से आ रहा कोई भी शख्स वायरस से संक्रमित तो नहीं है। सोनम ने वीडियो में कहा कि एयरपोर्ट पर उनकी कई बार चेकिंग हुई। एयरपोर्ट से निकलने और घर पहुंचने के बाद सोनम परिवार के साथ ही रुकी हुई हैं और उन्होंने खुद ही अपने आप को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है ताकि बाकी लोगों की सुरक्षा की तसल्ली की जा सके।