-
Advertisement
दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद सिद्धू को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
Last Updated on January 29, 2020 by
नई दिल्ली। दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) के बाद कांग्रेस हाईकमान की तरफ से नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। खबर है कि पंजाब मंत्रिमंडल में जल्द ही बड़े फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली चुनाव के लिए स्टार कैंपनेरों की सूची जारी होने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) व पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से मुलाकात की, जहां उनको भरोसा दिलाया गया है कि वे दिल्ली विधानसभा चुनाव तक इंतजार करें।
यह भी पढ़ें: एक ही गांव के लापता नाबालिग लड़कों का नहीं लगा सुराग, छेड़ा सर्च अभियान
बता दें पंजाब मंत्रिमंडल (Punjab Cabinet) में फेरबदल के बाद कैबिनेट से हटाए जाने वाले नेताओं को पार्टी में महत्वपूर्ण पद दिए जाने हैं। पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर सोनिया गांधी से भी बातचीत हुई है। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल से छह मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है। इनमें ज्यादातर वे मंत्री हैं जो अपनी बयानबाजी के चलते विवादों में घिरे रहते हैं। जबकि अभी के कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव भी किया जाएगा। खबरों की मानें तो भारत भूषण आशु, विजय इंदर सिंगला, सुंदर श्याम अरोड़ा, चरणजीत सिंह चन्नी की मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है जबकि राजकुमार वेरका, कुलजीत सिंह नागरा और राजा वड़िंग को कैबिनेट में जगह मिल सकती है।