-
Advertisement
लॉकडाउन सुनते ही Mandi में कुछ ऐसा हुआ Live
Last Updated on March 23, 2020 by Sintu Kumar
मंडी। राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन की घोषणा सुनते ही मंडी शहर में थोड़ी देर के लिए लोग अफरा तफरी की स्थिति में आ गए। हालांकि, यह कुछ लोग ही थे जो सब्जी और राशन की खरीददारी के लिए उमड़ पड़े जबकि अधिकतर लोगों ने ऐसा नहीं किया। लॉकडाउन के आदेशों के तहत अनावश्यक दुकानों के साथ-साथ रेहड़ी-फड़ी को भी बंद कर दिया गया है। ऐसे में लोगों ने तुरंत सब्जी मंडी का रूख किया और वहां पर खरीददारी करने लग गए। वहीं राशन की दुकानों पर भी लोगों ने दो घंटों के बीच जमकर खरीददारी की। उसके बाद प्रशासन की सख्ती के चलते लोग अपने घरों की तरफ चले गए। सब्जी विक्रेता मुरारी लाल ने बताया कि सब्जी मंडी में रोजाना ताजी सब्जियां मिलेंगी इसलिए लोगों को स्टॉक रखने की जरूरत नहीं और जिला भर में पर्याप्त मात्रा में सब्जियां उपलब्ध हैं। वहीं व्यापार मंडल मंडी के प्रधान राजेश महेंद्रु ने बताया कि अनाज का भी जिला में पर्याप्त स्टॉक है और लोगों को अपने पास स्टॉक रखकर कुछ हासिल नहीं होने वाला। इन्होंने लोगों से जरूरत के हिसाब से खरीददारी करने का आहवान किया है।