-
Advertisement
सुखराम चौधरी ने कईयों को वक्त डाला, SP Office के बाद MC Office भी करना पड़ा बंद
Last Updated on August 7, 2020 by saroj patrwal
शिमला। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के कोरोना पॉजिटिव( Corona positive) आने के बाद आज एसपी ऑफिस शिमला भी एहतियात के तौर पर बंद करना पड़ा है। इसके चलते आज सभी लोग घर से ही काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सुखराम चौधरी का पीएसओ बुधवार को एसपी ऑफिस में आया था,इस दौरान वह कई लोगों के सीधे संपर्क में आया है। उसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इसलिए ही आज एसपी ऑफिस को एहतियात के तौर पर बंद रखा गया है। सभी लोग घर से ही काम कर रहे हैं। ऑफिस के सेनेटाइजेशन का काम करवाया जा रहा है। इसी दौरान एसपी ऑफिस के उन लोगों की लिस्ट( list) तैयार हो रही है,जो पीएसओ के सीधे संपर्क में आए थे,उन सभी का कोरोना टेस्ट लिया जाना है।इसी बीच, नगर निगम शिमला के कार्यालय को भी अगले आदेशों तक बंद कर दिया गया है। नगर निगम के सभी कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गई। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का निजी सहायक नगर निगम कार्यालय में आया था और यहां कई शाखाओं में घूमा था। वह भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसलिए ही एहतियातन नगर निगम कार्यालय को बंद कर दिया गया है।
ये भी पढ़ेः Himachal के यह कैबिनेट मंत्री निकले Corona पॉजिटिव, दो बेटियां और PSO भी संक्रमित
याद रहे कि सुखराम चौधरी के पॉजिटिव होने के चलते बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप को बीती रात ही धर्मशाला में आइसोलेट कर दिया गया था। हालांकि,उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसी तरह पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल सेल्फ क्वारंटाइन हो गए है। वहीं,धर्मशाला में ही वन मंत्री राकेश पठानिया का आज कोरोना टेस्ट हुआ है। ये सभी सुखराम चौधरी वाया सुरेश कश्यप चेन का हिस्सा है।