-
Advertisement
Himachal : कांगड़ा के बाद अब ऊना में जली खेतों में खड़ी गेहूं की फसल
Last Updated on April 16, 2021 by Sintu Kumar
ऊना। हिमाचल के कांगड़ा जिला के बाद अब ऊना (Una) में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। शुक्रवार दोपहर को लगी आग (Fire) ने जिला ऊना के अंब क्षेत्र के कुनेरन/ भंजाल गांव की सीमा पर करीब 50 कनाल भूमि पर गेहूं की फसल राख हो गई। इस अग्निकांड में लगभग साढ़े तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर बाद सतपाल सिंह टिंकू पुत्र स्वर्गीय जागीर सिंह के खेतों से अचानक आग की लपटें उठने लगी, जिस पर लोगों ने शोर मचाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: Himachal :आग ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, 50 कनाल में खड़ी गेहूं की फसल राख
इसके साथ ही लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाना शुरू कर दिया, लेकिन आग की उठती भयंकर लपटों ने 50 कनाल की भूमि पर उगी गेहूं फसल (Wheat Crop) राख कर दी। हालांकि चिंतपूर्णी और अंब से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से खेतों से सटे प्यारा सिंह के घर एवं लगभग 400 कनाल भूमि पर लगाई फसल को बचा लिया। उधर, पीड़ित सतपाल सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत प्रधान गुरमुख सिंह एवं कानूनगो सतीश चौधरी, जिला पार्षद चैतन्य शर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया और उन्हें लगभग साढ़े तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group