-
Advertisement
कोहली द्वारा 2 बार कैच छोड़ने के बाद राहुल ने 62 गेंदों पर जड़ा IPL 2020 का पहला शतक
Last Updated on September 24, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने आईपीएल 2020 (IPL 2020) सीजन का पहला शतक ठोका। राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ 62 गेंदों में आईपीएल 2020 का पहला शतक जड़ा है। आईपीएल में राहुल का यह दूसरा शतक है। इसके साथ ही वह शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा और सुरेश रैना से आगे निकल गए हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के नाम एक-एक शतक हैं। वहीं, राहुल के इस धांसू शतक की बदौलत पंजाब ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट पर 206 रन बनाए।
राहुल ने की रिकार्ड्स की बारिश- सचिन को इस मामले में पछाड़ा
💯
What an innings this by the @lionsdenkxip Skipper.
Take a bow, @klrahul11 pic.twitter.com/eHDDlVzTaJ
— IndianPremierLeague (@IPL) September 24, 2020
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने दो बार राहुल का कैच छोड़ा। राहुल ने पिछला आईपीएल शतक पिछले साल मुंबई इंडियंस के खिलाफ 63 गेंदों पर बनाया था। इसी के साथ किंग्स XI पंजाब के कप्तान के.एल. राहुल आईपीएल इतिहास में सबसे तेज़ 2000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। वह ऐसा करने वाले 32वें क्रिकेटर हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 60वीं आईपीएल पारी में हासिल कर मुंबई इंडियंस के पूर्व बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर (63 पारियां) का रिकॉर्ड तोड़ा।
यह भी पढ़ें: डीन जोन्स नहीं रहे: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन; IPL कॉमेंट्री के लिए मुंबई में थे
आईपीएल के सबसे तेज़ 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड पंजाब के क्रिस गेल (48 पारियां) के नाम है। इससे साथ ही केएल राहुल अब आईपीएल में बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं साथ ही साथ कप्तान के तौर पर भी इस लीग में अब सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड उनके नाम हो गया है। आईपीएल में बतौर कप्तान लोकेश राहुल से पहले पांच अन्य खिलाड़ियों ने शतक लगाए हैं। इनमें सबसे पहला नाम सचिन तेंदुलकर का है। इसके बाद वीरेंद्र सहवाग, एडम गिलक्रिस्ट, विराट कोहली व डेविड वार्नर ने भी ये कमाल किया है।