-
Advertisement
ओडिशा-पंजाब के बाद Maharashtra और प. बंगाल में भी 30 अप्रैल तक बढ़ाया Lockdown
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए ओडिशा और पंजाब के बाद अब महाराष्ट्र (Maharashtra) और पश्चिम बंगाल में भी लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया गया है। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने ऐलान किया है कि पूरे राज्य में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन रहेगा। सीएम ने जनता के साथ फेसबुक लाइव के दौरान ये घोषणा की है। महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने लॉकडाउन (Lockdown) बढ़ाने के ऐलान के साथ बताया कि स्कूल, कॉलेज और इंडस्ट्रीज पर भी फैसला लिया जाना है। इस पर जो भी फैसले लिए जाएंगे, उनके बारे में 14 अप्रैल को जानकारी दी जाएगी।

वहीं, पश्चिम बंगाल में भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाए जाने का ऐलान कर दिया गया है। राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम के साथ हुई बैठक के बाद इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक जारी रहेगा और सभी शैक्षणिक संस्थान 10 जून तक बंद रहेंगे। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की सीएम ममता ने लोगों से धार्मिक परंपराएं घरों में ही करने की अपील भी की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने राज्य में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक जारी रहने की घोषणा कर दी है। पंजाब और ओडिशा के बाद महाराष्ट्र ऐसा आदेश जारी करने वाला तीसरा राज्य बन गया है। उद्धव ठाकरे ने कहा लॉकडाउन पर अगला निर्णय 30 अप्रैल के बाद ही लिया जाएगा। गौर हो कि देश में अब तक 7400 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, वहीं 239 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है।
