-
Advertisement
विराट का Video शेयर कर अनुष्का ने लिखा- मैंने खुला घूमता एक डायनासोर देखा; पुलिस ने किया रिएक्ट
Last Updated on May 21, 2020 by
नई दिल्ली। भारत में जारी कोरोना वायरस के कहर के बीच लगाए गए Lockdown की वजह से भारतीय क्रिकेटर लंबे समय से घरों में परिजनों के साथ समय बिता रहे हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) लॉकडाउन के चलते घर पर ही हैं और पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इस सब के बीच अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जहां एक्ट्रेस को अपने घर में डायनासोर दिखा है। दरअसल ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने पति और भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह डायनासोर की तरह चलते और आवाज़ें निकालते दिख रहे हैं।
हम महाराष्ट्र वन विभाग को रेस्क्यू टीम भेजने को कहें क्या?
Should we ask @MahaForest Dept to send a rescue team? https://t.co/gQ6IwmUWoa
— Nagpur City Police (@NagpurPolice) May 20, 2020
तस्वीर के साथ अनुष्का ने लिखा, ‘मैंने खुला घूमता एक डायनासोर देखा।’ आईएफएस अधिकारी प्रवीण कासवान ने मज़ाक में ट्वीट किया, ‘लॉकडाउन के गंभीर प्रभाव पड़ रहे हैं।’ वहीं अब नागपुर पुलिस ने अनुष्का के इस वीडियो पर रिएक्ट किया है। अनुष्का द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो पर नागपुर सिटी पुलिस ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘हम महाराष्ट्र वन विभाग को रेस्क्यू टीम भेजने को कहें क्या?’ वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा मोबाइल लेकर रिकॉर्डिंग कर रही हैं और विराट कोहली डायनासोर की नकल करते हुए कमरे में दाखिल होते हैं। कुछ दूर जाने के बाद वो जोर से दहाड़ मारते हैं और आगे निकल जाते हैं। इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। कई लोगों ने इस पर रिएक्शन्स दिए हैं।
यह भी पढ़ें: शहनाज़ गिल के पिता पर बंदूक दिखा महिला से Rape का आरोप, Complaint दर्ज
सोशल मीडिया यूजर्स दे रहे हैं फनी रिएक्शन
अनुष्का द्वारा शेयर किए गए विराट के इस वीडियो पर फैंस मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने भी एक इमोजी लगाते हुए इस वीडियो पर कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा, ‘भैया शादी के बाद ये सब भी करना पड़ता है, कोहली- हां भाई हां, सब कुछ करना पड़ता हैं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘डायनासोर की वापसी हो गई। प्रकृति कितनी प्रगतिशील हैं, असली वायरस तो हम हैं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘लॉकडाउन के साइड इफेक्ट्स। क्रिकेटर बना डायनासोर और एक्ट्रेस बनी पैपाराजी।’