- Advertisement -
ऊना। पुलिस (Police) थाना बंगाणा के तहत टीहरा में 30 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। तबीयत बिगड़ने पर महिला को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से गंभीर हालत में पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक टीहरा निवासी लक्ष्मी देवी ने शनिवार सुबह जहरीला पदार्थ निगला।
तबीयत बिगड़ने पर महिला को परिजन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना (Una) लेकर पहुंचे, लेकिन गंभीर हालत में चलते महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- Advertisement -