-
Advertisement
In Depth : कर्म सिंह के बाद Jai Ram दूसरे सराजी, विधानसभा में पेश कर रहे बजट
Last Updated on March 6, 2020 by
शिमला। ठाकुर कर्म सिंह के बाद जयराम ठाकुर सराज से दूसरे शख्स बन गए हैं जिन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा (Himachal vidhansabha) में बजट पेश किया। हिमाचल का पहला बजट ठाकुर कर्म सिंह ने ही पेश किया था, वह मंडी जिला (Mandi District) के सराज के ही रहने वाले थे। उस वक्त सराज विधानसभा क्षेत्र को चच्योट के नाम से जाना जाता था। अब उसी चच्योट को सराज के नाम से जाना जाता है।
यहां क्लिक कर देखें बजट live….
ठाकुर कर्म सिंह तत्कालीन सीएम वाईएस परमार (YS Parmar) की कैबिनेट में वित्त मंत्री हुआ करते थे। उनके बाद से हमेशा हिमाचल के वित्त विभाग का जिम्मा सीएम के पास ही रहा है। आज हिमाचल विधानसभा में जब सीएम जयराम ठाकुर अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करने पहुंचे तो सराज का जिक्र याद आ गया। यानी ठाकुर कर्म सिंह के बाद जयराम दूसरे सराजी हैं, जिन्हें विधानसभा में बजट पेश करने का अवसर मिला है।