-
Advertisement
जन्म-जन्म के साथी: पत्नी के मरने के बाद बीमार बुजुर्ग ने Oxygen लेने से किया मना, गई जान
Last Updated on May 1, 2020 by
नई दिल्ली। आपने पति-पत्नी के प्यार की कई मिसालें सुनी होंगी। एक और सच्ची कहानी सामने आई है। किसी शख्स के जीवन में एक जीवनसाथी का कितना महत्व होता है आप इस भाव को इस खबर के जरिए समझ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ पत्नि को कोरोना वायरस (Coronavirus) था और मृत्यु उनकी हो गयी। पत्नि की मौत के बारे में जैसे ही पति को पता चला तो उन्होंने भी ऑक्सीजन मास्क (Oxygen Mask) लगाने कर दिया। फिर वह भी अपनी पत्नि की मौत के पांच घंटे बाद मर गए।
खबर इंग्लैंड के साउथहैंपटन से है। बिल डार्टनल जोकि 90 वर्ष के थे। उनकी वाइफ मैरी जिनकी उम्र 81 वर्ष थी। बीते हफ्ते पता चला कि मैरी कोरोना पॉजिटिव हैं। उन्हें जनरल हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया।कुछ घंटों बाद ही पति की बिगड़ी तबीयतमैरी को अस्पताल ले जाने के कुछेक घंटों बाद ही बिल की हालत खराब हो गई। उन्हें भी उसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।मौत की खबर सुन ऑक्सीजन मास्क निकालारोजमैरी और एन इस कपल की बेटियां हैं।
रोजमैरी ने बताया कि जैसे ही उनके पिता को मां मैरी की मौत की खबर का पता चला तो वो अपना ऑक्सीजन मास्क निकालने लग गए। वो बताती हैं, ‘वो मां के बिना नहीं जीना चाहते थे। जैसे ही हमने उन्हें मां की मौत के बारे में बताया तो वो अपना मास्क हटाने लग गए। उन्होंने ये क्लियर कर दिया था कि उन्हें ऑक्सिजन नहीं चाहिए। हमें नहीं पता क्यों, पर वो मां के बिना नहीं जीना चाहते थे। सोते-सोते ही चल बसेरोजमैरी ने बताया कि उनके पिता नींद में ही दुनिया को अलविदा कह गए। यह सब उनकी मां की मृत्यु के लगभग 5 घंटों बाद ही हुआ।’ जानकारी के लिए बता दें कि बिल और मैरी की शादी 1950 में हुई थी।