-
Advertisement
निर्मला के बजट से टूटा बाजार, Sensex 700 अंक लुढ़का, Nifty में बड़ी गिरावट
Last Updated on February 1, 2020 by
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने शनिवार को अब तक का सबसे लंबा बजट (Budget) भाषण दिया। करीब पौने तीन घंटे के भाषण में निर्मला ने कई नई योजनाओं का ऐलान किया, साथ ही साथ उन्होंने टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव की बात कही। आर्थिक सुस्ती के बीच पेश हुए इस बजट से बाजार को बड़ी आशा थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। देश का आम बजट पेश होने का उत्साह निवेशकों के बीच देखने को नहीं मिल रहा है। बजट पेश होने के बाद देश के शेयर बाजारों (Stock exchanges) में भारी गिरावट दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें: पार्किंग को लेकर Taxi Driver भिड़े, एक को आई गंभीर चोटें
दोपहर करीब 2.45 बजे बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 656.06 गिरावट के साथ 40,067.43 पर ट्रेड कर रहा था। सुबह 11 बजे तक सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी देखी गई। वहीं इसके 1 घंटे बाद शेयर बाजार में सुस्ती आ गई। सेंसेक्स और निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर कारोबार करता दिखा। वहीं दोपहर 1 बजे के बाद सेंसेक्स 500 अंक से अधिक लुढ़क गया तो निफ्टी ने 250 अंक की गिरावट दर्ज की। कुछ देर बाद सेंसेक्स की गिरावट 650 अंकों से अधिक हो गई। इसके बाद यह गिरावट 700 अंक तक पहुंच गया और सेंसेक्स 40 हजार के स्तर पर आ गया।