-
Advertisement
Himachal : सिरमौर में दो दिन तक फंदे पर लटका रहा व्यक्ति का शव, ऐसा चला पता
Last Updated on April 5, 2021 by Deepak
नाहन। हिमाचल के सिरमौर (Sirmaur) जिला में एक व्यक्ति का शव दो दिन तक फंदे पर झूलता रहा। दो दिन बाद दुर्गंध फैलने पर मामले का खुलासा हुआ। बता दें कि नाहन शहर के साथ सटे मझोली गांव में नेपाली मूल के 41 वर्षीय व्यक्ति ने घर के भीतर फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक ने करीब दो दिन पहले फंदा लगाया था। आसपास के इलाके में दुर्गंध फैलने पर मामले का पता चला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया है।
यह भी पढ़ें:Himachal : कुल्लू में कुली ने किया काम पर जा रही महिला से दुष्कर्म, मामला दर्ज
जानकारी के अनुसार नेपाली (Nepali) मूल का संजय कुमार मझोली में अकेला ही रहता था। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी अपनी बेटियों के साथ नाहन में रहती है। मृतक शराब पीने का भी आदि था। अनबन की यही वजह मानी जा रही है। सोमवार को मृतक की बड़ी बेटी अपनी किताबें लेने के लिए घर पहुंची तो आसपास दुर्गंध फैली हुई थी। बेटी ने व्यक्ति को फंदे से लटका हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम (Police Team) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। एएसपी बबीता राणा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।