-
Advertisement
स्कूलों में योग शिक्षक भर्ती और CU भवन निर्माण को लेकर क्या बोली सरकार-जानिए
Last Updated on March 5, 2020 by Deepak
शिमला। योग विषय के सिलेबस को स्वीकृति के बाद ही स्कूलों में योग शिक्षकों की भर्ती के बारे निर्णय लिया जाएगा। यह जानकारी शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जवालामुखी के विधायक रमेश धवाला के पूछे प्रश्न के जवाब में दी। रमेश धवाला ने पूछा था कि प्रदेश की कितनी राजकीय पाठशालाओं में योग प्रशिक्षित शिक्षक भर्ती किए गए और कितनों की भर्ती की जानी है। जवाब में शिक्षा मंत्री ने बताया कि गत तीन वर्ष में 15 जनवरी 2020 तक सरकार द्वारा योग शिक्षक की कोई भर्ती नहीं की गई है। योग विषय का सिलेबस बनाया जा रहा है, जिसे स्वीकृति देने के पश्चात ही योग शिक्षक भर्ती करने बारे निर्णय लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: Mukesh बोले-तहस नहस कर दी आर्थिक व्यवस्था, जयराम का जवाब- मंदी है भाई
धर्मशाला के विधायक विशाल नेहरिया के सवाल में जवाब में शिक्षा मंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (CU) के नॉर्थ कैंपस जदरांगल धर्मशाला के लिए चयनित 303.34 हैक्टेयर भूमि में से 24.51.09 हैक्टेयर गैर वन भूमि मानव विकास मंत्रालय भारत सरकार के नाम हस्तांतरित कर दी गई है। लगभग 278.49. 79 हैक्टेयर वन भूमि एफसीए की स्वीकृति उपरांत मानव संसाधन विकास मंत्रालय के नाम हस्तांतरित की जाएगी। राज्य सरकार का दायित्व विश्वविद्यालय स्थाना के लिए भूमि उपलब्ध करवाना है। विश्वविद्यालय के भवन का निर्माण कार्य शुरू करने का दायित्व भारत सरकार का है।