- Advertisement -
नई दिल्ली। अहमद पटेल ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि नेहरू कोट पहनने से पीएम मोदी नेहरू नहीं बन सकते हैं। ये बाते अहमद पटेल ने साबरकांठा में एक रैली के संबोधन के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि “जब आप झूठे वादे करके और झूठ फैलाकर 2014 में सत्ता में आए तो आपने नहीं सोचा होगा कि आप केवल चार साल में अलोकप्रिय हो जाएंगे। लोगों का अब बीजेपी से मोहभंग हो गया है। इसलिए कांग्रेस तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव जीती।”
ये भी पढ़ें: मन की बात: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नए साल की बधाई
जब 2014 में आप सत्ता में आए तो आपने सोचा कि आप हमेशा शासन करेंगे। यह आपका घमंड था। आपने यह एहसास नहीं किया कि अगर जनता आपको सत्ता में ला सकती है तो वह आपको बाहर भी कर सकती है।”मोदी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, “आप (मोदी) केवल ‘नेहरू जैकेट’ पहनने से जवाहर लाल नेहरू नहीं बन सकते। इसी तरह आप विदेशी दौरों पर जाकर इंदिरा गांधी भी नहीं बन सकते।आप डिजाइनर जैकेट और कुर्ते पहनने से राजीव गांधी नहीं बन सकते। ऐसे नेताओं की जमात में शामिल होने के लिए, आपको उनकी तरह त्याग करना होता है। क्या आपमें ऐसा करने का साहस है?”
- Advertisement -