- Advertisement -
धर्मशाला। एयर इंडिया का विमान आज सुबह दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचने के बावजूद बिना लैंड किए बिना ही वापस लौट गया। सुबह के वक्त तेज बारिश होने के चलते विमान लैंड करने की स्थिति में नहीं था, जिसके चलते उसे वापस लौटना पडा।
एयरपोर्ट के निदेशक किशोर शर्मा का कहना है कि विमान तय समय पर आ गया था, लेकिन खराब मौसम के चलते आसमान में ही चक्कर लगाकर वापस लौट गया। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के चलते दोपहर में भी एयर इंडिया का विमान दिल्ली से ही नहीं आया। इसी तरह आज हेली टैक्सी भी शिमला से कांगड़ा एयरपोर्ट नहीं आई।
- Advertisement -