-
Advertisement
करिश्मा कपूर के साथ नजर आई ऐश्वर्या राय, फैंस कर रहे फोटो को पसंद
Last Updated on October 21, 2022 by sintu kumar
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ करिश्मा कपूर की सगाई हुई थी। यह बात काफी सुर्खियों में भी रही थी। मगर किन्हीं कारणों से इन दोनों की शादी नहीं हो पाई थी। उसके बाद अभिषेक बच्चन की शादी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) के साथ हो गई थी। अब दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम आराध्या है। उसके बाद करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ने संजय कपूर (Sanjay Kapoor) से शादी कर ली थी। इन दोनों के दो बच्चे भी हैं। हालांकि करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक हो गया है। सगाई टूटने के बाद (after breaking up) ऐश्वर्या राय और करिश्मा कपूर कभी एक साथ नहीं देखी गईं। मगर अब करिश्मा कपूर का सामना ऐश्वर्या राय से हुआ है। बाकायदा करिश्मा कपूर ने इसकी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
यह भी पढ़ें:अजय देवगन के फैंस बेसब्री से कर रहे हैं दृष्यम 2 का इंतजार
इन हीरोइन के साथ माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) भी नजर आ रही हैं। इन तीनों ने इस अवसर पर साड़ी पहन रखी है। तीनों के चेहरे मुस्कान तैर रही है। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है। वहीं इस फोटो पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। करिश्मा कपूर ने इस फोटो में मरून कलर की साड़ी पहन रखी है। वहीं माधुरी दीक्षित ने ब्लू कलर की साड़ी पहन रखी है। इसके साथ ही ऐश्वर्या राय ने पिंक कलर की साड़ी पहन रखी है। तीनों काफी हॉट भी लग रही हैं। वहीं ये तीनों कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। यह फोटो फैंस को काफी पसंद भी आ रही है। वे तरह-तरह के इमोजी शेयर कर रहे हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group