- Advertisement -
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के फैंस हमेशा उनकी फिल्म के लिए उत्सुक रहते हैं। फिल्म सिंबा में धमाकेदार क्लाइमैक्स एंट्री के बाद से अजय के फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं। अजय की आने वाली फिल्म ‘तानाजी-द अनसंग वॉरियर’ अभी से ही काफी चर्चा में है। इस फिल्म में वह मराठा साम्राज्य के सेनापति सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आ गया है जो बहुत धमाकेदार है और इसमें अजय देवगन का वॉरियर अंदाज नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें :- रिव्यू: फिल्म को सुपरहिट बनाने वाले सारे मसाले हैं सिंबा में, देखेंगे तो आएगा मजा
तानाजी: द अनसंग वॉरियर का फर्स्ट लुक डायरेक्टर ओम राउत ने ट्विटर पर शेयर किया है जिसमें वह हाथ में तलवार लिए योद्धा जैसे नजर आ रहे हैं। फिल्म की शूटिंग सितंबर 2018 में शुरू हो चुकी है। इससे पहले फिल्म का एक पोस्टर सामने आया था जिसमें अजय देवगन का लुक नहीं दिखा था। पोस्टर में अजय देवगन युद्धभूमि में एक ढाल के सहारे खुद को बचाते हुए नजर आए थे।
इस फिल्म में कई नामचीन सितारे भी अजय के साथ नजर आएंगे। सैफ अली खान फिल्म औरंगजेब के सेनापति का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं, लक्ष्मीबाई के रोल में काजोल नजर आएंगी। अभिनेता सुनील शेट्टी मिर्जा राजा जय सिंह की भूमिका निभाएंगे तो पंकज त्रिपाठी भी अहम किरदार में होंगे। फिल्म 22 नवंबर, 2019 को रिलीज होने वाली है।
- Advertisement -