- Advertisement -
बिलासपुर। एकल नारी शक्ति संगठन बिलासपुर (Bilaspur) की जिला प्रधान बृज बाला को नई दिल्ली में भारत रत्न सी सुब्रह्मण्यम पुरस्कार (Award) से सम्मानित किया गया है। साथ ही उन्हें श्रेष्ठ कार्य करने के लिए भी एक लाख रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान इंडिया हैवीटेट सेंटर नेशनल फाउंडेशन फॉर इंडिया (NFI) की तरफ से हर वर्ष अरेजमेंट विशेष रूप से कार्य क्षेत्रों में काम करने वाले प्रतिभा संपन्न व्यक्तियों को दिया जाता है।
आपको बता दें कि यह पुरस्कार कार्यक्रम एक वर्ष की अवधि के लिए होता है, जो पहली मार्च से 28 मार्च तक समाप्त होता है। इस पुरस्कार के साथ सार्थक कार्य के लिए एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाती है। जो महिलाओं के कार्यों और कार्यक्रम आयोजनों पर खर्च की जाती है। यह राशि दो किश्तों में दी जाएगी, जिसमें पहली किश्त में 60 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र और दूसरी किश्त औपचारिक स्वीकृति के बाद एक वर्ष पूरा होने के बाद सौंपी जाएगी। समोराह में विभिन्न प्रांतों से 20 व्यक्तियों को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- Advertisement -