-
Advertisement
कोरोना के डेल्टा प्लस वेरियंट ने बढ़ाई हिमाचल में चिंता, अलर्ट जारी
शिमला। कोविड- 19( COVID-19) के नए वायरस डेल्टा प्लस वेरियंट ने हिमाचल में चिंता बड़ा दी है। इस नए वायरस को लेकर हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। इस संबंध में मुख्य सचिव अनिल खाची का कहना है हालांकि इस वेरिंयट के मामले अभी तक हिमाचल में नहीं पाए गए है , पड़ोसी राज्यों में इस नए वेरियंट ( New variant) के मामले पाए गए हैं। लेकिन पूरे प्रदेश में इसे लेकर सतर्कता है। हिमाचल प्रदेश से भी जांच के लिए बाहर कुछ सैंपल भेजे गए हैं अभी उनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह नया वेरिएंट है, मगर इससे लड़ने की वैक्सीन कितनी सक्षम है , इस बारे में अभी तक स्थिति साफ नहीं है। इस संबंध में सभी सीएमओ को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे इस पर नजर रखें। हर पंद्रह दिन बाद नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के लिए नमूने भेजे जा रहे हैं। वहां से नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उधर स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी का कहना है कि डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर सभी सीएमओ, चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

