-
Advertisement
खूबसूरत पिंक ब्राइडल लहंगे में आईं Alia और हवा में उड़ गईं, देखिए ये मजेदार वीडियो
Last Updated on March 6, 2021 by
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म में आलिया (Alia Bhatt ) के लुक्स पर फैंस फिदा हो गए हैं। इस बीच आलिया का ब्राइडल लुक (Bridal look) सामने आया है, जिसमें आलिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने दुल्हन का ये गेटअप एक ऐड के लिए कैरी किया है। दरअसल, आलिया पर्क चॉकलेट की ऐड के लिए दुल्हन बनी हैं। ऐड में पावेल गुलाटी आलिया के दूल्हे बने हुए हैं।
hum toh actually udd gaye❤️✈️#CadburyPerkIndia pic.twitter.com/89MjGUP7VA
— Alia Bhatt (@aliaa08) March 5, 2021
लाइट पिंक ब्राइडल लहंगा, हेवी जूलरी और माथे पर मांगटीका लगाए आलिया काफी खूबसूरत (Beautiful) लग रही हैं। उनके लुक से ज्यादा उनके एक्सप्रेशन देखने लायक हैं। ऐड में पहले तो वे शर्माती नजर आईं उसके बाद में जब दूल्हे को वरमाला डालने की बारी आई तो आलिया अपनी स्मार्टनेस दिखाती हैं। ऐड काफी मजेदार है और दुल्हन बनने के साथ आलिया इसमें हवा में उड़ती नजर आ रही हैं। आलिया के इस दुल्हन लुक के तो लोग दीवाने हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटेगी PM Modi की फोटो, चुनाव आयोग ने विकल्प तलाशने को कहा
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और लोगों ने इसे काफी अच्छा रिस्पॉप्स भी दिया है। इसमें आलिया की बोलचाल से लेकर पहनावे तक सब कुछ एकदम अलग और कमाल का लग रहा है। दर्शकों को उम्मीद है कि जिस तरह ट्रेलर में आलिया का शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिला है, फिल्म भी उतनी ही बढ़िया होगी। फिल्म 30 जुलाई को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा आलिया रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी काम कर रही हैं।