- Advertisement -
हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर ने अपने फैंस को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। इस खुशी में आलिया ने फैंस के साथ अपने पहले बच्चे के बारे में जानकारी साझा की है। सोमवार को सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट ने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें आलिया अपनी सोनोग्राफी करवाती नजर आ रही हैं, जबकि उनके पति रणबीर स्क्रीन पर बच्चे को देख रहे हैं।
इस बेहद प्यारी फोटो में आलिया ने कैप्शन ने लिखा हमारा बच्चा। जल्द ही आ रहा है। सोशल मीडिया पर यह जानकारी जैसे ही आई तो फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देने लगे।
आलिया और रणबीर के इंडस्ट्री के दोस्त जैसे करण जौहर, परिणीति चोपड़ा, रकुल प्रीत सिंह, प्रियंका चोपड़ा जोनास, टाइगर श्रॉफ और मौनी रॉय सहित कई अन्य लोगों ने कमेंट सेक्शन में जोड़े को बधाई दी। बॉलीवुड स्टार कपल आलिया और रणबीर 2018 में ब्रह्मास्त्र के सेट पर मिले थे, यहीं पर दोनों को प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने 14 अप्रैल, 2022 को शादी कर ली थी।
- Advertisement -