- Advertisement -
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर्स का बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप (Relationship)में होना आम बात है। हाल ही में भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KLRahul)को लेकर भी ऐसा ही खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि केएल राहुल एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt)की दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर को डेट कर रहे हैं। इस बात का खुलासा आकांशा की एक पोस्ट में हुआ है।
आकांक्षा ने इंस्टाग्राम स्टोरी (Instagram) में एक शनिवार को एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें केएल राहुल नजर आ रहे हैं। इस मैच में केएल राहुलने शतक लगाया था। इंग्लैंड के लीड्स में खेले गए इस मुकाबले में भारत को 7 विकेट से जीत हासिल हुई थी। उनकी इस पोस्ट को देखकर माना जा रहा है कि दोनों रिलेशन में हैं। इससे पहले इस साल मई में भी यह सुनने में आया था कि आकांक्षा ज्यादा से ज्यादा समय केएल राहुल के साथ बिताती हैं। दोनों को कई बार डिनर और मूवीज के लिए जाते देखा जाता है।
- Advertisement -