-
Advertisement
Himachal में जांचे आज सभी सैंपल नेगेटिव, Fake News पर नजर को कमेटी गठित
Last Updated on April 3, 2020 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल (Himachal) के लिए आज राहत भरा दिन रहा है। आज कोरोना वायरस (Coronavirus) संदिग्धों के 29 सैंपल जांचे गए। सभी नेगेटिव आए हैं। इसमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा में दाखिल कोरोना पॉजिटिव शाहपुर (Shahpur) कांगड़ा की महिला के भी सैंपल शामिल है। जोकि नेगेटिव आया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (हेल्थ) आरडी धीमान ने बताया कि टांडा (Tanda) में 23 सैंपल की जांच की गई और आईजीएमसी (IGMC) में 6 सैंपल जांचे गए। सभी सैंपल नेगेटिव आए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक प्रदेश में कुल 4038 लोगों की निगरानी में रखा गया है। इनमें से 1659 लोगों ने 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर लिया है।
यह भी पढ़ें: COVID-19: राष्ट्रपति राम नाथ ने प्रदेशों के राज्यपाल, लेफ्टिनेंट गवर्नरों से लिया हालातों का जायजा
अब तक 296 की सैंपल की जांच की जा चुकी है। इसमें से 6 ही पॉजिटिव पाए गए थे। तीन पॉजिटिव मामले ऊना (Una) से सामने आए हैं। कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद तब्लीगी जमात से संबंधित तीन लोग टांडा में दाखिल करवाए गए हैं। यह मंडी जिला से संबंधित हैं। वहीं, एक तिब्बती बुजुर्ग की पहले ही टांडा में मौत हो चुकी है। एक लंज कांगड़ा का युवक ठीक होकर घर पहुंच चुका है। शाहपुर की महिला का आज पहला टेस्ट नेगेटिव आया है। कल दोबारा टेस्ट होगा। टेस्ट दोबारा नेगेटिव आने के बाद उसे भी घर भेज दिया जाएगा। वहीं सरकार ने कोरोना वायरस के इस दौर में पैनिक फैलाने वाली फेक न्यूज पर नजर के लिए कमेटी का गठन किया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक इसके चेयरमैन होंगे। साथ ही अन्य आठ सदस्य होंगे।