-
Advertisement
Block Congress Renuka के सभी सात जोन को मिले नए अध्यक्ष, इन्हें मिली कमान
Last Updated on June 2, 2020 by Vishal Rana
नाहन। रेणुका विधानसभा क्षेत्र के सभी सात जोन में नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। यह जानकारी मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (Block congress committee) की अध्यक्ष तपेंद्र चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि आज रेणुका ब्लॉक की कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक हुई। बैठक में विशेष रूप से रेणुका (Renuka) के विधायक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विनय कुमार भी मौजूद रहे। कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से रेणुका विधानसभा क्षेत्र के सभी सात जोन में नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: महिला कांग्रेस ने जयराम सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- राहत की जगह परोसी जा रही महंगाई
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तपेंद्र चौहान ने बताया कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र में बोगधार जोन से रमेश कमल, नोहराधार जोन से स्वर्ण सिंह नेगी, हरिपुरधार जोन से अनिल, संगड़ाह जोन से कुशल सिंह तोमर, रेणुका जोन से यशवंत सिंह ठाकुर, सैनधार जोन में हरिंदर शर्मा और धारटीधार जोन से मोहन लाल को सर्वसम्मति से जोन अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र के सभी 7 जोन में नए जोन अध्यक्ष तैनात किए गए हैं और सभी अध्यक्ष पार्टी Party) को जोन स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी जोन में शीघ्र ही नई जोन कार्यकारिणी का का गठन भी किया जाएगा और रेणुका में संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष रणनीति बनाई जाएगी।