- Advertisement -
मुंबई। तनुश्री दत्ता विवाद के बाद से बॉलीवुड में आरोपों का सिलसिला शुरू हो गया है। नाना पाटेकर, कैलाश खेर और विकास बहल के बाद अब इंडस्ट्री के संस्कारी बापू आलोक नाथ पर रेप का आरोप लगा है। ये आरोप लगाया है राइटर और फिल्ममेकर विंटा नंदा ने। विंटा ने एक लंबी-चौड़ी फेसबुक पोस्ट के जरिए पूरे मामले को खुलकर पब्लिक में सामने रखा है।
विंटा ने बिना आलोक नाथ का नाम लिए लिखा, ‘उन्होंने मेरे साथ शारीरिक दुर्व्यवहार किया, जब मैं साल 1994 के मशहूर शो ‘तारा’ के लिए काम कर रही थी।’ एक बार वह आलोक नाथ के घर पर हुई पार्टी में शामिल हुईं तो उनकी ड्रिंक में कुछ मिला दिया गया था। इसके बाद उनके साथ रेप किया गया।
His wife was my best friend. We were in and out of each other’s homes, we belonged to the same group of friends, most…
Vinta Nanda ଙ୍କ ଦ୍ୱାରା ଏହି ତାରିଖରେ ପୋଷ୍ଟ୍ ହୋଇଛି ସୋମବାର, ଅକ୍ଟୋବର 8, 2018
विंटा ने ना सिर्फ अपनी बात लिखी बल्कि उस शो के दौरान शो की लीड एक्ट्रेस नवनीत निशान के साथ हुई घटना का भी जिक्र किया। जहां एक सीन के दौरान आलोक पहले तो सेट पर शराब पीकर आए और उसके बाद शॉट के दौरान नवनीत पर गिर पड़े, जिसके बाद नवनीत ने उन्हें थप्पड़ मारा। वैसे तो विंटा ने इस फेसबुक पोस्ट में आलोकनाथ का नाम सीधे-सीधे नहीं लिखा है, लेकिन जिस शो और जिस तरह से ‘संस्कारी’ शब्द का इस्तेमाल विंटा ने किया है उससे ये साफ़ जाहिर है की वो आलोकनाथ के ही बारे में बात कर रही हैं।
इस पूरे मामले पर आलोक नाथ ने कहा, “आज के जमाने में अगर कोई महिला किसी पुरुष पर आरोप लगाती है तो पुरुष का इस पर कुछ भी कहना मायने नहीं रखता। मैं विंटा को अच्छे से जानता हूं। इस समय इस मामले पर मैं चुप ही रहना चाहूंगा। उन्हें अपने विचार रखने का हक़ है। समय आने पर सही बातें सामने आ जाएंगी। फिलहाल मैं इस बात को पचाने की कोशिश में लगा हूं। बाद में इस पर कमेंट करूंगा।”
- Advertisement -