-
Advertisement
रिलायंस कैपिटल में CFO के पद पर तैनात हुए हिमाचल के अमन गुडराल
मुंबई/पालमपुर। हिमाचल प्रदेश के पालमपुर से सटे पंचरुखी निवासी अमन गुडराल ने एक नया मुकाम हासिल कर पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। मुंबई में कार्यरत अमन गुडराल को रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) में चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) नियुक्त किया गया है। बता दें कि सीएफओ किसी कंपनी के वित्त विभाग में सर्वोच्च पद होता है। वे 1 जून 2020 से वैभव काबरा की जगह लेंगे। अमन के पिता प्रेम चंद गुडराल सेना से लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर हो चुके हैं। अमन गुडराल ने अपनी स्कूली शिक्षा डीएवी पालमपुर से की है। इसके बाद उन्होंने पीईसी चंडीगढ़ से अपना बीटेक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने JBIMS मुंबई से Mba की पढ़ाई पूरी की।

