पंजाब में कौन जीता और कौन हारा, यहां पढ़े पूरी खबर, भगवंत मान कल लेंगे शपथ

आप के झाड़ू ने सभी राजनीतिक पार्टियों का किया सफाया, अमरिंदर-चन्नी-सिद्धू हारे

पंजाब में कौन जीता और कौन हारा, यहां पढ़े पूरी खबर, भगवंत मान कल लेंगे शपथ

- Advertisement -

चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) में आप बहुत बड़ी पार्टी बन सामने आई है। आप बहुमत से बहुत आगे चल रही है। आप (APP) के सीएम फेस भगवंत मान संगरूर की धूरी सीट से जीत गए हैं। कपूरथला में कांग्रेस के राणा गुरजीत सिंह जीत गए हैं। उनके पुत्र भी निर्दलीय उम्‍मीदवार के तौर पर जीत गए हैं।


यह भी पढ़ें:Election Results 2022 Live Update:पंजाब की पटियाला अर्बन सीट से पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह हारे

विधानसभा स्‍पीकर राणा केपी सिंह सहित कई कांग्रेस नेता हारे

पठानकोट (Pathankot) से पंजाब भाजपा प्रधान अश्विनी शर्मा जीत गए हैं। अब तक के रुझान में कांग्रेस 18 और आम आदमी पार्टी 92 सीटों पर आगे है। पूर्व सीएम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह व विधानसभा स्‍पीकर राणा केपी सिंह चुनाव हार गए हैं। नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) भी हार गए हैं। भाजपा गठबंधन दो और शिअद गठबंधन 4 सीटों पर आगे हैं। राज्‍य के अधितकर मंत्री हार की ओर हैं।

राज्‍य के कई मंत्री पीछे चल रहे हैं

अनमोल गगन मान को कुल 78067 वोट मिले हैं। राज्‍य में किस पार्टी की सरकार बनेगी, इसकी तस्‍वीर साफ हो गई है। पंजाब में पूरी तरह आम आदमी पार्टी का झाड़ू चला है। 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ था। राज्‍य में इस बार 71.95 प्रतिशत मतदान हुआ है।

राज्‍य की कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्‍ताना भी हारीं

पंजाब में नए बने 23वें जिला मालेरकोटला की दो विधानसभा सीटों पर भी आम आदमी पार्टी ने जीत का परचम फहराया है। मालेरकोटला में कैबिनेट मंत्री रही रजिया सुल्ताना को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जमील उर रहमान के हाथों मात मिली। जमील उर रहमान ने 21501 वोट से जीत दर्ज की। रहमान को 65098 वोट हासिल हुए। रजिया सुल्ताना को 44197, पंजाब लोक कांग्रेस की फरजाना आलम को 3755, शिअद के नुसरत अली खान 8403 वोट मिले।

बरनाला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गुरमीत सिंह मीत हेयर 36637 वोटों से जीते। अजनाला से तेरवे राउंड में अकाली दल के अमरपाल सिंह 33878, कांग्रेस के हप्रताप सिंह को 32582, आम आदमी पार्टी के कुलदीप सिंह धारीवाल को 41396 वोट मिले।

फतेहगढ़ साहिब में 14 राउंड तक आप के लखवीर सिंह राय 30754 से आगे रहे। लखवीर सिंह राय को 54713, कांग्रेस के कुलजीत सिंह नागरा को 23963, शिअद के जगदीप सिंह चीमा को 10459 और भाजपा के दीदार सिंह भट्टी को 13538 वोट मिले।

भदौड़ सीट पर सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी काफी पीछे चल रहे हैं। भदौड़ से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी लाभ सिंह उग्गो के करीब 34000 वोटों से आगे चल रहे हैं। राउंड 11 तक शिअद के सतनाम सिंह को 19360, आप के लाभ सिंह उग्गोके को 57836, कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी को 23991 और हंस सिंह ;अकाली दल मानद्ध को 7675 वोट मिले हैं।

दिड़बा से आप के हरपाल चीमा की 50 हजार से जीत

आप के हरपाल सिंह ने हलका दिड़बा से लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। चीमा ने 50655 मतों से अपने विरोधी शिअद के गुलजार सिंह मूनक को मात दी है। हरपाल चीमा को 82228 वोट मिले, जबकि शिअद के गुलजार सिंह 31899 वोट, कांग्रेस के अजैब सिंह रोटलां को 10437 वोट, शिअद के मनदीप सिंह को 8989, शिअद ;संयुक्तद्ध सोमा सिंह घराचों को 4750 वोट, संयुक्त संघर्ष पार्टी के मालविंदर सिंह को 1191 ही मिले।

विधानसभा क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब 13 राउंड तक आप के लखवीर सिंह राय 29738 से आगे हैं। आप के लखवीर सिंह राय को 51867, कांग्रेस के कुलजीत सिंह नागरा को 22129, शिअद के जगदीप सिंह चीमा को 9536 और भाजपा के दीदार सिंह भट्टी को 12951 वोट मिले हैं। श्री आनंदपुर साहिब क्षेत्र में हरजोत सिंह बैंस ;आपद्ध को 81730, राणा केपी सिंह ;कांग्रेसद्ध को 36195, डा. परमिंदर शर्मा को ;भाजपाद्ध 11323 वोट मिले। समराला सीट से किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल की जमानत जब्त हो गई।

पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्‍यमंत्री ओपी सोनी हारे, वडिंग की जीत

अमृतसर केंद्रीय से आम आदमी पार्टी के डॉक्टर अजय गुप्ता ने उपमुख्‍यमंत्री ओमप्रकाश सोनी को 14026 मतों से हराया। लंबी से पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल हार गए हैं। गिद्दड़बाहा में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग जीत गए हैं।

 

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

- Advertisement -

Tags: | शपथ | कौन हारा | भगवंत मान | Amarinder | सिद्धू | Chani | हारे | Assembly Election Results | election results | अमरिंदर | sidhu | Punjab | पंजाब | चन्नी | कौन जीता
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है