-
Advertisement
Kangra से पैदल ऊना जा रहे दो किन्नरों सहित पांच लोग पकड़े, क्वारंटाइन सेंटर भेजे
Last Updated on May 2, 2020 by Vishal Rana
ऊना। उपमंडल अंब के कलरूही में पुलिस ने पैदल कांगड़ा से ऊना (Una) जा रहे दो किन्नरों और उनके तीन सहयोगियों को पकड़ा है। पुलिस ने इन सभी को हरोली के पालकवाह में क्वारंटाइन (Quarantine) किया है। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग कर्फ्यू के दौरान पैदल ही कांगड़ा से ऊना के लिए निकले थे। पुलिस के मुताबिक सभी लोग उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिला के रहने वाले हैं। जो जिला कांगड़ा के धर्मशाला में अपनी गुरुमाता से मिलने आए हुए थे, लेकिन प्रदेश में 23 मार्च को लॉकडाउन लगने के बाद वह सभी कांगड़ा में ही फंस गए थे।
यह भी पढ़ें: रामपुर बुशहर: खाई में गिरी Car, एक महिला और पुरुष की मौत, एक गंभीर घायल
बताया जा रहा है कि उक्त लोगों ने चंडीगढ़ जाने के लिए दो तीन बार ऑनलाइन पास (Online Pass) अप्लाई भी किया था, लेकिन किन्ही कारणों से इनका पास नहीं बन पाया। जिस कारण वह करीब तीन दिन पहले कांगड़ा से पैदल ही ऊना स्थित अपनी किसी गुरुमाता के घर जाने के लिए निकले थे। इनकी ऊना से पास बनाकर चंडीगढ़ जाने की योजना थी, लेकिन अंब पुलिस ने शनिवार दोपहर को इन सभी लोगों को कलरुही में पैदल ऊना जाते हुए पकड़ लिया। थाना प्रभारी अंग गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने उक्त लोगों का सिविल अस्पताल अंब में स्वास्थ्य जांच करवाने के बाद उन्हें क्वांरटाइन सेंटर पालकवाह भेज दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group