-
Advertisement
सुषमा स्वराज के नाम पर रखा गया अंबाला Bus Stand और महिला कॉलेज का नाम
Last Updated on February 16, 2020 by Deepak
चंडीगढ़। अंबाला (Ambala)शहर के बस अड्डे का नामा बदल कर अब पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के नाम पर कर दिया गया है। इसके साथ ही बल्लभगढ़ में महिला कॉलेज का नामा भी उन्हीं के नाम पर रखा जाएगा। परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा के अनुसार अंबाला शहर का बस अड्डा प्रदेश का पहला ऐसा बस अड्डा है, जिसका नाम स्वर्गीय सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) के नाम पर रखा गया है।
यह भी पढ़ें: शपथ लेने के बाद बोले केजरीवाल- ‘Delhi से नई राजनीति की शुरुआत, PM का आशीर्वाद चाहिए’
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- ’18 करोड़ रुपए की लागत से इस बस स्टैंड (Bus Stand)का निर्माण कार्य किया गया है। बहन सुषमा स्वराज के नाम से बस स्टैंड का नामकरण किया गया है जोकि गर्व की बात है।’ वहीं, कॉलेज के नामकरण पर उन्होंने कहा- ‘सुषमा स्वराज ने विपक्ष में रहते हुए भी देश व प्रदेश के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। पूरी दुनिया व देश उनके द्वारा किए गए कार्यों से भली-भांति परिचित है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से आज उनके नाम से बस स्टैंड (Bus Stand) का नाम रखा गया है, उसी प्रकार बल्लभगढ़ में भी बहुत बड़े महिला कॉलेज का नाम भी सुषमा स्वराज के नाम से रखा जाएगा।