- Advertisement -
America Airline fined Passenger for apple : वॉशिंगटन। अगर आपको Plane में कुछ खाने के लिए दिया जाए तो आप उसे संभाल कर रखने की बजाय तुरंत खा लीजिएगा वरना इसकी आपको भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। अब आप सोचेंगे हम ऐसा क्यों कह रहे हैं तो जनाब ऐसा ही एक वाक्या एक महिला के साथ पेश आय़ा है इसलिए हम आपको पहले ही सावधान कर रहे हैं। हुआ यूं कि पेरिस से America आईं क्रिस्टल टेडलॉक को यात्रा के दौरान खाने के लिए सेब दिया गया। क्रिस्टल ने Apple को आगे की यात्रा के लिए बचाकर बैग में रख लिया। इसके बाद वह कोलोराडो के डेनवर जाने वाली थीं।
इसी दौरान पहली उड़ान के बाद मिनियापोलिस में अमेरिकी सीमा शुल्क के जवानों ने तलाशी लेने के दौरान सेब को जब्त कर लिया और क्रिस्टल पर 500 डॉलर (लगभग 33,250 रुपए) का Fine लगा दिया। हालांकि क्रिस्टल टेडलॉक ने अधिकारियों को बताया भी था कि उसे यह सेब फ्लाइट में दिया गया है, लेकिन फिर भी उसकी एक नहीं सुनी गई। यही नहीं, महिला ने फ्लाइट में भी पूछा था कि क्या वह Apple को रख सकती है, जिस पर उसे कोई खास निर्देश नहीं दिया गया। टेडलॉक ने कहा कि यदि ऐसा कोई नियम था तो इसके बारे में डेल्टा के अधिकारियों को पहले ही बता देना चाहिए था।
- Advertisement -