- Advertisement -
America Changes Rules : वॉशिंगटन। America में ट्रंप सरकार के आने के बाद भारत के लिए बहुत से नियमों में बदलाव हो रहे हैं। फिर चाहे वह भारतीयों के लिए वीजा हो या आईटी कंपनियों में नौकरी या फिर पर्यावरण संरक्षण के लिए खर्च में कटौती करना। अब अमेरिका ने वित्त वर्ष 2018 में भारत को मिलने वाली आर्थिक मदद में कटौती करने की योजना बनाई है। वहीं उसकी ओर से पाकिस्तान को मिलने वाली 20 करोड़ डॉलर की सहायता दी जाती रहेगी। हालांकि अमेरिका की ओर से अभी तक इस प्रकार की कोई घोषणा नहीं की गई है। अमेरिका का यूं आर्थिक मदद में कटौती करना भारत के लिए करारा झटका माना जा रहा है। अभी तक अमेरिका को भारत समर्थक और पाकिस्तान विरोधी माना जाता था, लेकिन ट्रंप के प्रशासन में आने के बाद यह नजरिया बदल दिया है।
खबर है कि ट्रंप प्रशासन अमेरिकी रक्षा बजट में 10 फीसदी की बढ़ोतरी करना चाहता है। इसीलिए कटौती कर रक्षा बजट को 54 अरब डॉलर करना चाहता है। काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस में भारत, पाकिस्तान और साउथ एशिया मामले की वरिष्ठ विशेषज्ञ एलिस आयरेस का कहना है कि अभी तक ट्रंप प्रशासन को भारत समर्थक के रूप में देखा जाता रहा है, लेकिन अमेरिका की इस योजना से उनको चिंता होने लगी है। आपको बता दें कि अमेरिका से भारत को विकास कार्य के लिए दिए जाने वाले 1.92 करोड़ डॉलर और इकोनॉमिक स्पोर्ट फंड के रूप में दिए जाने वाले 82 लाख डॉलर की मदद को पूरी तरह से बंद कर किया जा रहा है।
- Advertisement -