-
Advertisement
अमेरिकी कवियित्री #Louise_Glück को मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार
Last Updated on October 8, 2020 by
नई दिल्ली। अमेरिकी कवियित्री लुईस ग्लक (Louise Glück) को 2020 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Literature) दिया गया है। स्वीडिश एकेडमी के स्थायी सचिव मैट्स माल्म ने स्टॉकहोम में बृहस्पतिवार को साहित्य के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की। लुईस को उनकी बेमिसाल काव्यात्मक आवाज के लिए यह सम्मान दिया गया है, जो खूबसूरती के साथ व्यक्तिगत अस्तित्व को सार्वभौमिक बनाता है। कवियत्री लुईस येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं। उनका जन्म 1943 में न्यूयॉर्क में हुआ था।
पिछले साल पीटर हैंडके को दिया गया था साहित्य का नोबेल
BREAKING NEWS:
The 2020 Nobel Prize in Literature is awarded to the American poet Louise Glück “for her unmistakable poetic voice that with austere beauty makes individual existence universal.”#NobelPrize pic.twitter.com/Wbgz5Gkv8C— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 8, 2020
यह पुरस्कार कई साल के विवाद के बाद दिया गया है। वर्ष 2018 में यह पुरस्कार तब टाल दिया गया था जब स्वीडिश एकेडमी यौन शोषण के आरोपों से हिल उठी थी और इसके सदस्यों को सामूहिक रूप से इस्तीफा देना पड़ा था। वहीं, बीते 3 दिन में चिकित्सा, भौतिकी और रसायन के पुरस्कारों का ऐलान हो चुका है। सभी पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में दिए जाएंगे। नोबेल पुरस्कार के तहत स्वर्ण पदक, एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (तकरीबन 8।20 करोड़ रुपए) की राशि दी जाती है स्वीडिश क्रोना स्वीडन की मुद्रा है।
यह भी पढ़ें: जीनोम एडिटिंग के लिए इमानुएले व जेनिफर को मिला केमिस्ट्री का Nobel Prize
यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, अभी तक साहित्य में 112 नोबेल प्राइज दिए जा चुके हैं। 2019 में साहित्य का नोबेल प्राइज पीटर हैंडके को दिया गया था। सबसे कम उम्र में साहित्य का नोबेल जीतने का रिकॉर्ड रुडयार्ड किपलिंग के नाम है। किपलिंग ने 41 साल की उम्र में नोबेल जीत लिया था। सबसे ज्यादा उम्र में डोरिस लेसिंग ने नोबेल जीता था। वो 88 साल की थीं।