- Advertisement -
वाशिंगटन। व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंयास में हुई फायरिंग की निंदा की है। इस दौरान एक मिनट का मौन रख कर मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। अमेरिकी संसद में अपने संबोधन में भी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस तरह की घृणित सोच की निंदा करता है।
व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति की संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिनके लोग इस नृशंस हमले का शिकार हुए हैं।घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। जैसे तथ्य सामने आए हैं उनसे साफ होता है कि यह नफरत फैलाने वाला कदम है। राष्ट्रपति इस तरह की सोच की कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं। हमारे देश में इस तरह की सोच के लिए कोई जगह नहीं है।
- Advertisement -