-
Advertisement

भारत में मौजूद 800 में से 790 अमेरिकी वापस नहीं लौटना चाहते, कहा- थैंक God इंडिया में फंस गया
नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से सबसे ज्यादा बुरा हाल अमेरिका का है। संयुक्त राष्ट्र (US) कोरोना से हो रही मौत के मामलों में इटली को भी पीछे छोड़ चुका है। सोमवार को पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1514 लोगों की मौत हुई हैं, इनमें से 758 लोग न्यूयॉर्क में मरे हैं। अमेरिका में कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 5 लाख 60 हजार पार हो गई है। वहीँ कोरोना संकट के बीच भारत में फंसे 800 में से 790 अमेरिकी नागरिक अपने देश वापस नहीं जाना चाहते। इन लोगों के मुताबिक़ वे भारत (India) में अधिक सेफ महसूस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सोशल डिस्टेंसिंग के चलते Lockdown हटने के बाद तीन गुना महंगा होगा हवाई सफर!
अमेरिकी प्रशासन विभिन्न देशों में फंसे अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए विशेष उड़ानें संचालित कर रही है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय फंसे हुए अमेरिकियों को घर वापस लाने के लिए विशेष उड़ानें संचालित भी कर रहा है। अमेरिकी प्रशासन ने इस बात की पुष्टि की थी कि कई नागरिकों ने फिलहाल भारत में ही रुकने की इच्छा जताई है। एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार करीब 24000 अमेरिका फिलहाल भारत में हैं। करीब 800 लोगों को पूछा गया था कि क्या वे फ्लाइट से वापस अमेरिका आना चाहते हैं तो इसपर सिर्फ 10 ने आने की हामी भरी थी। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि कई अमेरिकी नागरिक भारत में रहना पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम भारत में मौजूद 24,000 अमेरिकियों को ट्रैक कर रहे हैं।