-
Advertisement
Corona के शोर के बीच बड़ा देव कमरूनाग ने CM Relief Fund में दिए 10 लाख
Last Updated on March 31, 2020 by
गोहर। मंडी जिला के अराध्य बड़ा देव कमरूनाग (Bada Dev Kamarunag) कमेटी ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच सीएम राहत कोष (CM Relief Fund) में 10 लाख की राशि भेंट की है। देवता के कटवाल भीष्म ठाकुर ने कहा कि देव कमरूनाग कमेटी इस वैश्विक आपदा की घड़ी में केंद्र व प्रदेश सरकार के साथ खड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि जहां भी उनका सहयोग अपेक्षित होगा वह हमेशा तैयार हैं।
भीष्म ठाकुर ने कहा कि सर्व देवता सेवा समिति मंडी ने समस्त देवता कमेटी के प्रधान व कारदारों से आह्वान किया है कि राष्ट्रहित के लिए महामारी से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री के राहत कोष मे धन देने की कृपा करें। वहीं एसर्व देवता सेवा सीमति मंडी के प्रधान शिवपाल शर्मा का कहना है कि ऐसी आपदा की घड़ी राजाओं के समय भी मंडी में आई थी तो उस समय समस्त देवी-देवताओं ने रोकथाम की थी। वैसी ही कामना सभी देवी-देवताओं के गुर व पुजारी वर्तमान में कर रहे हैं।