-
Advertisement
Corona संकट के बीच सभी राज्य के CM की PM संग बैठक: लॉकडाउन पर हुई चर्चा
नई दिल्ली। भारत में जारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच पीएम मोदी (PM Modi) और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों (CM) के बीच कोरोना संकट को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में लॉकडाउन (Lockdown) और कोरोना संकट पर चर्चा की गई। इस चर्चा के दौरान करीब 9 राज्यों के मुख्यमंत्री अपनी ओर से रिपोर्ट पेश की। इनमें मेघालय, मिजोरम, गुजरात, बिहार, ओडिशा, पुडूचेरी, हिमाचल प्रदेश, (Himachal Pradesh) हरियाणा और उत्तराखंड के सीएम शामिल हुए। इस चर्चा में केरल के सीएम पिनरई विजयन शामिल नहीं हुए। उनकी ओर से राज्य के चीफ सेक्रेटरी ने बैतहक में हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चालक ने बदली E-Rickshaw की डिजाइन, आनंद महिन्द्रा ने ऑफर की जॉब
इस बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन से हमें लाभ मिला है। सामूहिक प्रयासों का असर अब दिख रहा है। करीब तीन घंटे चली इस चर्चा में लॉकडाउन और कोरोना संकट को लेकर बातचीत हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि हजारों जिंदगियां बचाने में प्रयास महत्वपूर्ण हैं, पहले लॉकडाउन में सख्ती और दूसरी में कुछ ढील देने से अनुभव प्राप्त हुआ। राज्यों में अच्छा काम हुआ है, हमें लगातार एक्सपर्ट्स के सुझाव मिल रहे हैं। अब मनरेगा समेत कई उद्योग का काम शुरू हो गया है। बता दें कि देश में लागू लॉकडाउन की अवधि भी 3 मई को खत्म हो रही है, ऐसे में आगे की क्या रणनीति होगी। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सभी राज्यों के सीएम के साथ चर्चा की। यह बैठक अब समाप्त हो चुकी है।
