- Advertisement -
हमीरपुर। चौथी बार सांसद चुने गए अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) को मोदी सरकार में मंत्री पद मिला है। ये बात कुछ-कुछ उस वक्त ही स्पष्ट हो चली थी जब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान अनुराग ठाकुर को जिताने के बदले बड़ा नेता बनाने की बात कही थी। आज वह बात अपने आप ही सच होती दिखी जब अनुराग ठाकुर के फोन पर अमित शाह (Amit shah) की घंटी बजी। पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के बेटे अनुराग लोकसभा में पार्टी के चीफ व्हिप भी रह चुके हैं। भारत के युवा सांसदों में से एक अनुराग 2011 में सर्वश्रेष्ठ युवा सांसद का पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। अनुराग ठाकुर 2010 में भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bhartiya Janta Yuva Morcha) के अध्यक्ष बने। वर्ष 2013 में दूसरे कार्यकाल में फिर से भाजयुमो अध्यक्ष बनने वाले देश के पहले नेता बने। वहीं, तीसरे कार्यकाल में 2014 में तीसरी बार भी मोर्चे के अध्यक्ष बने। वह बीसीसीआई के भी अध्यक्ष रहे।
- Advertisement -